Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -10-Feb-2023

स्वेच्छिक (प्रतियोगिता के लिए)


"तेरा प्यार "

तेरी यादें  तेरी बातें 
तेरे नगमे तेरा प्यार 

इनसे बढ़कर कोई नहीं है 
और करीबी मेरा यार l 

वो तेरी छुवन चंचल चितवन 
वो रंग रूप वो चिर यौवन 

वो इठलाना वो बल खाना 
वो मौन होकर  बैठ जाना 

वो तीखी नज़र वो अधर असर
वो ह्दयतल में उतर जाना l 

वो तड़प, दर्द वो बहकी सांसें 
बार बार तेरा नाम बुदबुदाना l

जब रंग कपोल में चमक उठा 
जब नस नस में दहकी ज्वाला 

वो तनहाई वो अंगड़ाई 
वो पल पल तेरा इंतज़ार l 

तेरी यादें तेरी बातें 
तेरे सपने तेरा प्यार l 

इनसे बढ़कर कोई नहीं है 
और करीबी मेरा यार ll 


अपर्णा "गौरी" 



   19
9 Comments

Alka jain

14-Feb-2023 12:14 PM

बेहतरीन

Reply

अदिति झा

11-Feb-2023 09:42 AM

Nice 👍🏼

Reply

Punam verma

11-Feb-2023 09:06 AM

Very nice

Reply